Author: News Desk

Sadhu Vijay Das Death: अवैध खनन के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश करने वाले साधु विजयदास का निधन हो गया है। वह राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के डीग इलाके में अवैध खनन (Illegal Mining) के खिलाफ विरोध जता रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने खुद की जान देने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें गुरुवार को नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका। साधु विजयदास के निधन की पुष्टि उपखंड अधिकारी संजय गोयल ने की है। साधु विजयदास ने 21 जुलाई को खुद को आग लगाई…

Read More

NonVeg in Mid Day Meal: केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासन ने स्कूल अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के हाल में आए आदेश पर अमल करने का निर्देश दिया है। आदेश के तहत स्कूली छात्रों को मिड-डे मील में फिर से चिकन और अन्य मांस की डिश मिलेंगी। सभी स्कूलों को जारी किये गए निर्देश लक्षद्वीप शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को एक आदेश कहा कि, “सभी स्कूलों के हेडमास्टर्स को शीर्ष अदालत के 2 मई के आदेश का पालन करने के लिए आदेशित किया जाता है, जिसमें बच्चों को पहले की तरह मांस, चिकन, मछली और अंडे सहित मिड-डे मील परोसने का…

Read More

Chhattisgarh News: शराब पीने के बाद इंसान अपनी सब सुध-बुध हो देता है। उसे नहीं पता होता है कि वह क्या कर रहा है और क्यों कर रहा है? ऐसे ही शराब के नशे में एक महिला टीचर स्कुल में पहुंच गईं। उनके आस-पास बच्चे खेलते रहे, धमा-चौकड़ी मचाते रहे लेकिन उन्हें कोई होश नहीं था। वे बेसुध ही कुर्सी पर पड़ी रहीं।  इसी दौरान स्कूल में शिक्षा अधिकारी जांच-पड़ताल करने पहुंच गए। जहां वह यह नजारा देखकर हैरान रह गए। जिनपर छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी थी वह शराब के नशे में धुत होकर कुर्सी पर बेसुध पड़ी हुई थीं।…

Read More

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यौन शोषण की पीड़िता और आरोपी की शादी हो जाने से दुष्कर्म के अपराध का पाप धुल नहीं जाता है। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट 14 साल की लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था। आरोपी ने दावा किया कि उसने बाद में एक मंदिर में पीड़िता से शादी कर ली थी। याचिकाकर्ता को जमानत देने से इनकार करते हुए जज अनूप कुमार मेंदिरत्ता ने कहा, ‘‘एक नाबालिग को बहलाने और उससे शारीरिक संबंध बनाने की ऐसी घटनाओं को नियमित मामले के तौर पर नहीं देखा जा…

Read More

National Film Awards 2022: 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा 22 जुलाई की शाम को की गई। इस बार नेशनल अवॉर्ड एक नहीं बल्कि दो एक्टर्स को मिला है। ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन और ‘सोरारई पोटरु’ के साउथ स्टार सूर्या को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। सूर्या की फिल्म सोरारई पोटरु ने ऑल टाइम एंटरटेनिंग फिल्म का अवॉर्ड भी जीता, वहीं बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड फिल्म तुलसीदास जूनियर को मिला। फीचर फिल्म कैटेगरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सोरारई पोटरु (Best Feature Film: Soorarai Pottru) सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: अय्यप्पनम कोशियुम के लिए सच्चिदानंदन केआर (Best Direction: Sachidanandan KR)…

Read More

ITR Alert: अगर आपने अभी तक अपना आयकर रिटर्न (Income Tax Return) नहीं भरा है तो अब देर नहीं करें। राजस्व सचिव ने साफ किया है कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी डेडलाइन 31 जुलाई से आगे नहीं बढ़ेगी। राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा कि सरकार आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है क्योंकि हमें उम्मीद है कि 31 जुलाई तक अधिकांश रिटर्न भर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 20 जुलाई तक 2.3 करोड़ से अधिक लोगों ने अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर दिया हैं। रिटर्न की…

Read More

CBSE 10th Result: सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन CBSE क्लास 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों स्टूडेंट्स को सीबीएसई के 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार था। यह रिजल्ट सीबीएससी की बसाइट cbse.gov.in या cbresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने आज शुक्रवार 22 जुलाई को 10वीं एग्जाम के परिणाम को घोषित कर दिया है। जो स्टूडेंट इस एग्जाम में उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर की मदद से सीबीएसई का रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहां चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित…

Read More

North Korea Warns South Korea and US: उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच रिश्तों में लगातार तल्खी आती जा रही है। किम जोंग की सरपरस्ती में यह मुल्क न सिर्फ नई-नई मिसाइलों का परीक्षण करता रहा है, बल्कि लगातार अपने हमसाये मुल्क दक्षिण कोरिया को धमकाता भी रहा है। अब उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने जॉइंट मिलिट्री एक्सर्साइज सहित उसके खिलाफ अपने शत्रुतापूर्ण सैन्य अभियान को नहीं रोका तो अमेरिका और दक्षिण कोरिया को ‘जबरदस्त’ सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कई सैन्य विशेषज्ञ इसे हमले की धमकी के रूप में देख रहे…

Read More

दुबई के शासक के रूप में यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री His Highness Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने दुबई में वाणिज्यिक भूमि पर ‘Musataha’ अधिकारों के अनुदान को विनियमित करने के लिए 2022 की डिक्री संख्या (23) जारी की है। डिक्री अचल संपत्ति परियोजनाओं को विकसित करने के लिए ‘Musataha’ का अधिकार देकर दुबई में वाणिज्यिक भूमि के उपयोग को नियंत्रित करती है। नया कानून दुबई की स्थिति को एक पसंदीदा वैश्विक रियल एस्टेट निवेश गंतव्य के रूप में मजबूत करने के अमीरात के प्रयासों का हिस्सा है। डिक्री के अनुसार, ‘Musataha’ समझौता एक वास्तविक संपत्ति का अधिकार…

Read More

New President Of India: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने विपक्षी प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त दी है। आपको बता दें कि मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं। उनका कार्यकाल अगले 5 सालों के लिए होगा। द्रौपदी मुर्मू को 5,77777 वोट मिले। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है। राजनाथ सिंह ने दी बधाई देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती…

Read More