Author: News Desk

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Guest: 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कई VVIP’s अयोध्या पहुंचे चुके हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली कई बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंच रही हैं। इनमें खेल, विज्ञान, कला, उद्योग और मनोरंजन जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हैं।राजनीति जगत से इन लोगों के पहुंचने की सूचनाराजनीति जगत की बात करें तो अयोध्या पहुंचने वाले लोगों में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रतिभा पाटिल के अलावा पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व स्पीकर मीरा कुमार, सुमित्रा महाजन और रविशंकर…

Read More

बेंगलुरु। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा T20I मैच बुधवार को खेला जा रहा है। मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने धुंआधार बल्लेबाजी कर इतिहास रचा है। वह T20I में पांच शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 69 गेंद खेलकर 121 रन बनाए और नाबाद रहे। उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके साथ रोहित T20I में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। पहले यह रिकॉर्ड 1570 रन बनाने वाले विराट कोहली के नाम था। भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, लेकिन…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 11 दोषियों को सजा में छूट देने के गुजरात सरकार के फैसले को सोमवार को रद्द कर दिया। कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों को 2 सप्ताह के भीतर जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की खुशी में गुजरात के देवगढ़ बारिया में बिलकिस बानो के घर के बाहर पटाखे फोड़े गए। चाचा ने कहा कोर्ट से मिला न्याय सामूहिक बलात्कार मामले के गवाह बानो के चाचा अब्दुल रज्जाक मंसूरी ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि…

Read More

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरा के बाद से ही मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर दो देशों में जंग छिड़ी हुई है। हर तरफ इसी विवाद को लेकर चर्चा हो रही है। लोग इस पर बयानबाजी कर रहे हैं और सियासत भी चरम पर है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस विवाद में कूद चुके हैं। जहां बीते दिनों इस मामले पर अक्षय कुमार और सलमान खान समेत कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया था, वहीं अब अमिताभ बच्चन ने भी लक्षद्वीप मामले में अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में बिग बी ने इसको लेकर अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर किया…

Read More

कोलकाता। चीनी निमोनिया (Chinese pneumonia) ने भारत में दस्तक दे दी है। कोलकाता में एक दस साल की लड़की इससे संक्रमित मिली है। बच्ची का इलाज कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में चल रहा है। दरअसल, ‘चीनी निमोनिया’ निमोनिया का एक दुर्लभ प्रकार माइकोप्लाज्मा निमोनिया है। संक्रमित लड़की का घर दक्षिण कोलकाता के बांसड्रोनी में है। उसे सांस लेने में तकलीफ, बुखार और खांसी की शिकायत होने पर 25 दिसंबर को पार्क सर्कस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच करने पर डॉक्टरों को पता चला कि बच्ची को ‘चीनी निमोनिया’ का संक्रमण हुआ है। पिछले साल नवंबर में भारत…

Read More

नई दिल्ली। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO (Indian Space Research Organization) दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है। यह हर साल कई देशों के सैटेलाइट लॉन्च करती है और इसके लिए पैसे लेती है। लेकिन जब अधिक भारी सैटेलाइट को जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में पहुंचाना हो तो भारत को दूसरे देशों से मदद लेनी होती है। भारत पहली बार अपने सैटेलाइट को अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलोन मस्क की कंपनी SpaceX के रॉकेट से लॉन्च करने जा रहा है। इसरो ने अपने संचार उपग्रह GSAT-20 को लॉन्च करने के लिए SpaceX से करार किया है। इस उपग्रह को SpaceX के फाल्कन-9…

Read More

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान फिट रहो, हिट रहो का नारा दिया। पीएम ने कहा कि देश जिस गति से विकास कर रहा है, इसका सबसे ज्यादा लाभ भारतीय युवाओं को होने वाला है। हर युवा तभी आनंद ले पाएगा, जब वह फिट रहेगा। पीएम मोदी ने शारीरिक फिटनेस के साथ ही मानसिक फिटनेस पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कई मशहूर हस्तियों को फिटनेस टिप्स देने के लिए आमंत्रित किया। आइए जानते हैं किसने क्या फिटनेस टिप्स दिए… सद्गुरू जग्गी वासुदेव का फिटनेस टिप्स सद्गुरू जग्गी वासुदेव ने फिटनेस पर बात करने के लिए…

Read More

भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया एक बार फिर हिल गया है। यह भूकंप समुद्र के भीतर मची हलचल के बाद आया। अचानक धरती हिलने लगी और यह दृश्य देख लोगों की सांसें अटक गई। घबराहट के मारे लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मगर लोगों में भूकंप की वजह से दहशत फैल गई। इंडोनेशिया में समुद्र के भीतर आए इस तेज भूकंप से असेह प्रांत हिल गया। स्थानीय निकायों के अनुसार अभी तक भूकंप से किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे ने…

Read More

चीन में इस हफ्ते आए विनाशकारी भूकंप में अब तक मौतों का आंकड़ा 148 पहुंच गया है। इस भूकंप से चीन के कृषि और मत्स्य पालन उद्योग को सबसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। इससे चीन की हालत खराब हो गई है। इस उद्योग को फिर खड़ा करने में चीन को अब कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। बता दें कि उत्तर पश्चिम चीन में इस सप्ताह आए शक्तिशाली भूकंप से कम से कम 148 लोगों की मौत हो गई थी और कृषि व मत्स्य पालन उद्योगों को करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। देश की मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी…

Read More

बंगलोर: प्रदेश भर में इन दिनों किसान सूखे की मार से ग्रस्त हैं। इसी बीच कर्नाटक के सीएम सीद्धारमैया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने प्राइवेट जेट में उड़ान भरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी बी जेड जमीर अहमद खान भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद से भाजपा ने अब कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। भाजपा ने उठाए सवाल भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी बी जेड जमीर अहमद खान…

Read More