Author: News Desk

Kavitha sent to CBI custody: दिल्ली आबकारी नीति केस में अरेस्ट हुई के.कविता को कोर्ट ने सीबीआई कस्टडी दे दी है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को बीआरएस एमएलसी कविता को 15 अप्रैल तक की कस्टडी सीबीआई की मंजूर कर ली है। ईडी द्वारा 14 मार्च को कविता को अरेस्ट किया गया था। वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में थीं। गुरुवार को सीबीआई ने कविता को अरेस्ट करने की औपचारिकता पूरी कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने बीते हफ्ते की थी के.कविता से पूछताछ तिहाड़ जेल में बंद के.कविता से बीते हफ्ते सीबीआई ने पूछताछ…

Read More

दिल्ली शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। केजरीवाल को अब किसी से फेस टू फेस मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। जेल प्रशासन ने सख्त नियमों के अतंर्गत अब सिर्फ उन्हें विंडो बॉक्स के जरिए मिलने की परमीशन दी है। आप नेताओं के अलावा पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी जेल प्रशासन की ओर से फेस टू फेस मिलने की इजाजत नहीं दी है। इस सख्ती से आप नेताओं में काफी नाराजगी है। आप नेताओं ने कहा, ये सिर्फ प्रताड़ना और कुछ नहींआप नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल…

Read More

लोकसभा ने बुधवार को वित्त विधेयक, 2024 को मंजूरी प्रदान कर दी। सदन ने चर्चा और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जवाब के बाद ‘वित्त विधेयक, 2024’ को ध्वनिमत से स्वीकृति प्रदान की। चौधरी ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि आयकर की दरों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि लगभग एक करोड़ प्रत्यक्ष करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए 2009-10 की 25,000 रुपये और 2010-11 से 2014-15 तक की 10,000 रुपये की लंबित प्रत्यक्ष कर मांग को वापस लिया जाएगा। चौधरी ने कहा कि चुनावी वर्ष होने के बावजूद सरकार…

Read More

भारत से दूर जाते ही मालदीव (Maldives) पर मुसीबतों के बादल मंडराने लगे हैं। भारतीयों द्वारा मालदीव का बायकॉट करने से वहां की टूरिज्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो रहा है। मालदीव के राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा था कि उनका देश कर्ज में डूबा हुआ है। इनकम उतनी नहीं है। इसलिए कोई नई विकास परियोजना शुरू करने में असमर्थ हैं। अब बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने चेतावनी दी है कि मालदीव “कर्ज संकट के उच्च जोखिम” में है। आईएमएफ ने कहा, ‘मालदीव पर कर्ज संकट में फंसने का हाई रिस्क है, क्योंकि राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के शासन में…

Read More

TMC vs Congress. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई है। इसलिए पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। हालांकि ममता ने यह भी कहा कि वे इंडिया गठबंधन में बनी रहेंगी। ममता बनर्जी ने साफ कहा कि उन्होंने कांग्रेस के साथ बात की है। हमने उन्हें बता दिया है कि बंगाल में हम अकेल चुनाव लड़ेंगे। हमने कांग्रेस को कई प्रपोजल दिए लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया है। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को अकेले हराने में सक्षम है। राहुल…

Read More

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Guest: 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कई VVIP’s अयोध्या पहुंचे चुके हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली कई बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंच रही हैं। इनमें खेल, विज्ञान, कला, उद्योग और मनोरंजन जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हैं।राजनीति जगत से इन लोगों के पहुंचने की सूचनाराजनीति जगत की बात करें तो अयोध्या पहुंचने वाले लोगों में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रतिभा पाटिल के अलावा पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व स्पीकर मीरा कुमार, सुमित्रा महाजन और रविशंकर…

Read More

बेंगलुरु। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा T20I मैच बुधवार को खेला जा रहा है। मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने धुंआधार बल्लेबाजी कर इतिहास रचा है। वह T20I में पांच शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 69 गेंद खेलकर 121 रन बनाए और नाबाद रहे। उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके साथ रोहित T20I में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। पहले यह रिकॉर्ड 1570 रन बनाने वाले विराट कोहली के नाम था। भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, लेकिन…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 11 दोषियों को सजा में छूट देने के गुजरात सरकार के फैसले को सोमवार को रद्द कर दिया। कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों को 2 सप्ताह के भीतर जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की खुशी में गुजरात के देवगढ़ बारिया में बिलकिस बानो के घर के बाहर पटाखे फोड़े गए। चाचा ने कहा कोर्ट से मिला न्याय सामूहिक बलात्कार मामले के गवाह बानो के चाचा अब्दुल रज्जाक मंसूरी ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि…

Read More

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरा के बाद से ही मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर दो देशों में जंग छिड़ी हुई है। हर तरफ इसी विवाद को लेकर चर्चा हो रही है। लोग इस पर बयानबाजी कर रहे हैं और सियासत भी चरम पर है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस विवाद में कूद चुके हैं। जहां बीते दिनों इस मामले पर अक्षय कुमार और सलमान खान समेत कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया था, वहीं अब अमिताभ बच्चन ने भी लक्षद्वीप मामले में अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में बिग बी ने इसको लेकर अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर किया…

Read More

कोलकाता। चीनी निमोनिया (Chinese pneumonia) ने भारत में दस्तक दे दी है। कोलकाता में एक दस साल की लड़की इससे संक्रमित मिली है। बच्ची का इलाज कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में चल रहा है। दरअसल, ‘चीनी निमोनिया’ निमोनिया का एक दुर्लभ प्रकार माइकोप्लाज्मा निमोनिया है। संक्रमित लड़की का घर दक्षिण कोलकाता के बांसड्रोनी में है। उसे सांस लेने में तकलीफ, बुखार और खांसी की शिकायत होने पर 25 दिसंबर को पार्क सर्कस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच करने पर डॉक्टरों को पता चला कि बच्ची को ‘चीनी निमोनिया’ का संक्रमण हुआ है। पिछले साल नवंबर में भारत…

Read More