Author: News Desk
केंद्र पर किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सोमवार को कृषि मुद्दों पर देश भर में ‘‘विश्वासघात दिवस’’ मनाया जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने रविवार को दावा किया कि नौ दिसंबर को सरकार द्वारा किए गए वादों के एक पत्र के आधार पर दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से अधिक समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन को वापस ले लिया गया था, लेकिन वादे अधूरे रह गए। राकेश टिकैत ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सरकार द्वारा किसानों से वादाखिलाफी के खिलाफ…
IND vs WI ODI: India to play 1000th ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह फरवरी को होने वाले वन डे का क्रिकेट फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस मैच में रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान होंगे और टीम में विराट कोहली बतौर खिलाड़ी नजर आएंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब दस महने बाद एक साथ मैच में नजर आने वाले हैं। लेकिन ये मैच किसी और कारण से भी बहुत खास होने वाला है। भारतीय क्रिकेट इस मैच के शुुरू होते ही एक बहुत बड़ा माइलस्टोन को छूने वाली है। दरअसल छह फरवरी को जब टॉस होगा…
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शनिवार को पेगासस स्पाईवेयर से संबंधित खबर के कारण ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ‘सुपारी मीडिया’ करार दिया। इसके साथ ही सिंह ने New York Times की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े किए। बता दें कि अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी एक खबर में दावा किया है कि 2017 में भारत और इजराइल के बीच हुए लगभग 2 अरब डॉलर के अत्याधुनिक हथियारों एवं खुफिया उपकरणों के सौदे में Pegasus स्पाईवेयर तथा एक मिसाइल प्रणाली की खरीद मुख्य रूप से शामिल थी। विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की इस खबर…
भारत के दवा नियामक ने वयस्क आबादी में उपयोग के लिए कोविड-19 टीकों-कोविशील्ड और कोवैक्सीन को कुछ शर्तों के साथ गुरुवार को नियमित विपणन (बाजार में बिक्री) मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। नये औषधि और नैदानिक परीक्षण नियम, 2019 के तहत यह मंजूरी दी गई है। शर्तों के तहत, फर्मों को चल रहे क्लीनिकल परीक्षणों का डेटा प्रस्तुत करना होगा। टीकाकरण के बाद होने वाले प्रतिकूल प्रभावों पर नजर रखी जाएगी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने 19 जनवरी को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के कोविशील्ड और…
Maharaja is back! Tata के हाथों में आई Air India की कमान, हेडक्वार्टर पहुंचने पर चंद्रशेखरन बोले ’69 साल बाद हुई घर वापसी’
सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया गुरुवार 27 जनवरी को आधिकारिक रूप से टाटा समूह के हाथ में चली गई। इस मौके पर एयरइंडिया के मुख्यालय एयरलाइंस हाउस पहुंचे टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि हम पूरी तरह से खुश हैं कि यह प्रक्रिया पूरी हो गई है और एयर इंडिया को टाटा समूह में वापस पाकर खुशी हो रही है। हम एक विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने के लिए सभी के साथ चलने के लिए उत्सुक हैं। वहीं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव ने घोषणा करते हुए बताया कि एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश लेनदेन आज सफलतापूर्वक…
अरुणाचल प्रदेश के लापता युवक को चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना को सौंपा, रिजिजू ने दी जानकारी
कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश के लापता युवक को भारतीय सेना को सौंप दिया है। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले से 19 वर्षीय मिराम तारोन 18 जनवरी को लापता हो गया था। मंत्री ने एक ट्वीट में बताया कि लड़के की चिकित्सकीय जांच सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘‘चीन के पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के मिराम तारोन को भारतीय सेना को सौंप दिया। चिकित्सकीय जांच सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।’’ https://twitter.com/KirenRijiju/status/1486624181793943553?s=20 लोकसभा सांसद रिजिजू ने मंगलवार को…
Republic Day 2022: राष्ट्र मना रहा है 73वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी आन-बान-शान की झांकी
पूरा देश आज 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मना रहा है। मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित हुआ। इस दौरान देश की आन-बान-शान की झांकी प्रदर्शित की गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराने के बाद रस्मी परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की खास झलक देखने को मिली। इस दौरान भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट देखने को मिला। पहली बार भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय किया। राफेल ने आकाश में की गर्जना,…
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बिहार में बड़ा हादसा, पाइप में करंट आने से 4 बच्चे झुलसे, एक की मौत
बिहार के बक्सर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से 4 बच्चे बुरी तरह से झुलस गये। ये घटना बक्सर जिले के इटाढी प्रखंड के नाथपुर प्राथमिक विद्यालय की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गयी वहीं तीन अन्य बच्चों का इलाज जारी है। इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है और लोगों…
देश आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर जम्मू-कश्मीर में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। श्रीनगर के लाल चौक पर भी तिरंगा फहराया गया था। कुछ ऐसा ही नज़ारा देश की राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिला। मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित हुआ। इस दौरान देश की आन-बान-शान की झांकी प्रदर्शित की गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराने के बाद रस्मी परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की खास झलक देखने को मिली। राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान…
पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य ने किया पद्म भूषण लेने से इनकार, कांग्रेस बोली- वो ‘आजाद’ रहना चाहते हैं, गुलाम नहीं
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। पद्म भूषण सम्मान 17 और पद्मश्री पुरस्कार 107 लोगों को दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुत्व के ‘पोस्टर बॉय’ दिवंगत कल्याण सिंह और हाल ही में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुए भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को मंगलवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी…