Author: News Desk

फिल्म निर्माता लव रंजन ने कल 20 फरवरी को ताजमहल का दीदार करते हुए आगरा के एक आलीशान होटल में अपनी गर्लफ्रेंड अलीशा वैद के साथ शादी की है। शादी में कपल के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। बॉलीवुड ब्रिगेड से अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, फिल्म निर्माता दिनेश विजान और भूषण कुमार, संगीतकार प्रीतम के अलावा लव और अलीशा के अन्य दोस्त भी शामिल थे। रकुल प्रीत सिंह और बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी भी शादी में शामिल हुए। लव रंजन की चर्चित फिल्मों के कलकारा –  कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, और नुसरत भरूचा ने भी इस…

Read More

कोविड-19 के मामले भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी तेजी से कम हो रहे हैं। अमेरिका में भी कुछ ऐसा ही हाल है जब कोरोना के मामले में तेजी से गिरावट आई है। जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के डेटा के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका में करीब 1 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए जबकि पांच हफ्ते कोरोना के रेज़ाना 8 लाख 850 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। अमेरिका के न्यूयॉर्क में करीब 50 प्रतिशत मामले कम हुए हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो कोरोना के मामले कम होने के पीछे मुख्य कारण है कि ओमिक्रॉन का प्रभाव अब…

Read More

कर्नाटक के शिवमोगा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय हर्ष के रूप में हुई है और वह बजरंग दल का सक्रिय सदस्य था। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। हत्या के बाद इलाके का माहौल बिगड़ गया और कई जगह जमकर बवाल भी हुआ। विवाद बढ़ने के बाद पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। भारी संख्या में इलाके में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। कर्नाटक सरकार के…

Read More

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को लेकर तनाव चरम पर है। इसी बीच अमेरिका द्वारा इसे टालने के हरसंभव प्रयास जारी हैं। हाल ही में रूस समर्थक यूक्रेन के प्रदर्शनकर्ताओं के हमले में एक यूक्रेन सैनिक की मौत भी हो गई थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन रूस को चेतावनी दे रहे हैं। हालांकि रूस प्रत्यक्ष रूप से इस तनाव के बीच अमेरिका ने कहा है कि यदि रूस यूक्रेन पर हमला नहीं करे तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ सैद्धांतिक रूप से मुलाकात करने के लिए तैयार हो सकते हैं।…

Read More

महाराष्ट्र के शाहपुर के बाद अब मुंबई से सटे विरार इलाके में बर्डफ्लू का मामला सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से विरार के अर्नाला और बटार इलाके में मुर्गी अचानक मर रही थीं। जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन हरकत में आया था। इस इलाके में अबतक 2300 मुर्गियों को मारकर दफनाया गया है। अर्नाला और बटार के 1 किलो मीटर परिसर में पशू विभाग ने कोंबिंग ऑपरेशन शुरु किया था। विरार में स्थित सभी पोल्ट्री फार्म और चिकन की दुकानों से मुर्गियों, अंडों को जब्त किया जा रहा है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में…

Read More

देश में कोरोना की रफ्तार थमती नज़र आ रही है। बीते 24 घंटे में 16 हजार 51 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 206 लोगों की मौत हुई। नए मामलों के बाद देश में एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 2 हजार 131 पहुंच गई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 1.93 प्रतिशत पर बनी हुई है। कोरोना से अब तक 5 लाख 12 हजार 109 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 19 हजार 968 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 48 हजार 847 मरीज रिकवर हुए थे और 673 मरीजों की मौत हुई थी। रविवार…

Read More

भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गये जिससे उनके गुरूवार से शुरू हो रही सीरीज में खेलने पर संदेह बना हुआ है। चाहर ने दोनों शुरूआती विकेट झटके और वह अपने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद में रन-अप के दौरान लंगड़ाने लगे और मैदान से बाहर चले गये। उनकी चोट का स्थिति की गंभीरता का पता किया जा रहा है। अगर यह ‘टीयर’ है तो उनका इंडियन सुपर लीग में खेलना भी संदिग्ध ही होगा जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी में उनकी…

Read More

राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोटा में छोटी पुलिया से चंबल नदी में एक कार गिर गई है। इसमें कई लोग सवार थे। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज़ एजेंसी ‘ANI’ के मुताबिक, कार में बैठे लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। कार को कुछ समय बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल बचाव कार्य अभी भी जारी है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। एसपी सिटी कोटा, केसर सिंह शेखावत ने बताया, ‘बारात उज्जैन जा रही थी, बस…

Read More

देश में कोरोना के मामले कम होते नज़र आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 19 हजार 968 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 48 हजार 847 मरीज रिकवर हुए हैं और 673 मरीजों की मौत हुई है। अभी देश में 2 लाख 24 हजार 187 एक्टिव केस हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 1.68 प्रतिशत पहुंच गई है। अब तक कोरोना से 5 लाख 11 हजार 903 मरीजों की मौत हो चुकी है। भारत में शनिवार को 22,270 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,28,02,505 हो…

Read More

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एनएसए अजित डोभाल के घर आज सुबह एक शख्स गाड़ी लेकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था तभी उसे स्टाफ ने पकड़ लिया और अब इससे लोकल पुलिस और स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। पुलिस को शुरुआत पूछताछ में पता चला है कि शख्स किराए की गाड़ी लेकर आया था और वह मानसिक रूप से भी बीमार लग रहा था। पुलिस भी इस मामले में पूछताछ कर रही है। शख्स का नाम शांतनु रेड्डी है। यह आज सुबह की घटना है। पुलिस सूत्रों के…

Read More