Author: News Desk

यूपी के बहराइच से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के कतर्नियाघाट जंगल से सटे गूढ़ गांव के एक तालाब में शनिवार को 8 साल का मासूम नहा रहा था। इसी दौरान अचानक कहीं से मगरमच्छ आया और मासूम को तालाब की गहराई में खींच ले गया। रात करीब 12 बजे के बाद इस बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हो सका है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर रास्ता भी जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,…

Read More

चक्रवाती तूफान असानी शनिवार को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने ये बताया है कि ओडिशा और बंगाल में आंधी और बारिश हो सकती है। इस तूफान का असर रविवार से दिखाई देने लगेगा। मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के पुरी-गंजाम के समुद्री तटों से 10 मई को तूफान टकरा सकता है और इसकी हवा की रफ्तार 125 किमी घंटा हो सकती है। इसके अलावा बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है। समुद्री तटों के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी…

Read More

नवनीत राणा को रविवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिली। अस्पताल से बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ठाकरे सरकार पर जमकर हमला बोला। नवनीत राणा ने कहा कि मैं मेरे पूरे भारत की जनता को और ठाकरे सरकार से पूछना चाहती हूं कि मैंने ऐसी क्या गलती की, जिसकी मुझे सजा मिली। अगर हनुमान चालीसा पढ़ना गुनाह है तो 14 दिन नहीं 14 साल मैं जेल में रहने को तैयार हूं। नवनीत ने कहा कि जिस तरह से मुझपर कार्रवाई हुई एक लोकप्रतिनिध पर और महाराष्ट्र की बेटी पर, उस पर सभी को अफसोस है।…

Read More

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के मुख्य गेट पर खालिस्तान समर्थक झंडे दिखने से हड़कंप मच गया। धर्मशाला में स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी प्रशासन को दी, इसके बाद झंडे को हटाने की कार्रवाई की गई। दरअसल, सिख फॉर जस्टिस संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल के सीएम को खत लिखते हुए खालिस्तानी झंडे लगाने की धमकी दी थी। पन्नू ने खत में धमकी देते हुए कहा था कि वह शिमला में जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान का झंडा फहराएगा। पुलिस ने तुरंत हटवाए खालिस्तानी झंडे धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा के मेन गेट के साथ ही चारदीवारी…

Read More

बुलडोजर मामले पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने मनीष तिवारी के बुलडोजर पर लिखे एक आर्टिकल का जवाब देते हुए कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी में मनीष तिवारी से लेकर राहुल गांधी तक हर कोई भूलने की बीमारी से पीड़ित हैं या क्या वे अपने अतीत के बारे में केवल गलत जानकारी रखते हैं? उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि नाजियों और यहूदियों को भूल जाइए, भारत में इंदिरा गांधी ने सबसे पहले तुर्कमान गेट पर अल्पसंख्यकों पर बुलडोजर…

Read More

हरियाणा के करनाल में गिरफ्तार किए गए आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने उनके जरिए महाराष्ट्र के नांदेड़ में मार्च महीने में जो आरडीएक्स की बड़ी खेप भेजी थी, उसके जरिए मुंबई की लोकल ट्रेनों और पैसेंजर ट्रेनों में सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश रची गई थी। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। क्या है पूरा मामला हरियाणा के करनाल जिले में गुरुवार सुबह पुलिस ने 4 खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी नेशनल हाईवे से हुई थी और ये…

Read More

तीन राज्यों की पुलिस की खींचतान से निकल कर शुक्रवार को दिनभर के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद रात होते-होते बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा अपने घर पहुंच गए। लेकिन शनिवार को एक बार फिर तजिंदर बग्गा के खिलाफ एक और अरेस्ट वारंट जारी हुआ। ये वारंट मोहाली कोर्ट ने जारी किया है। मोहाली कोर्ट ने पंजाब पुलिस को आदेश दिया कि बग्गा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाए। कल हुआ था हाईवोल्टेज ड्रामा पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बग्गा को दिल्ली के जनकपुरी में उनके आवास से गिरफ्तार किया था लेकिन शहर की पुलिस उन्हें हरियाणा से यह…

Read More

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में आज दूसरे दिन सर्वे का काम होना था। हरिशंकर जैन और विष्णु जैन ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में दाखिल होने के लिए गए थे लेकिन टीम को मस्जिद के अंदर नहीं घुसने दिया गया। इनके साथ वीडियोग्राफर और फोटोग्राफर को भी मस्जिद परिसर में दाखिल होना था। सर्वे टीम बिना सर्वे किए ही वापस लौट आई। इससे पहले हिंदू पक्ष के वकीलों के साथ काशी विश्वनाथ धाम गेट नंबर चार पर बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। मुस्लिम पक्ष के वकील ने बयान दिया कि अभी हम सर्वे में सहयोग नहीं करेंगे क्योंकि सुनवाई की तारीख आगे…

Read More

बंगाल की खाड़ी में तूफान मंडरा रहा है और इसके रविवार शाम को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह चक्रवात उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा के समुद्र तटों की ओर बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी एक विशेष बुलेटिन के अनुसार, मौसम प्रणाली एक दबाव के क्षेत्र में बदल गयी है और शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे यह तूफान कार निकोबार द्वीप से 170 किलोमीटर पश्चिम और पोर्ट ब्लेयर से 300 किमी. दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित है। ‘तूफान में बदला चक्रवात तो…

Read More

उत्तर प्रदेश की सियासत में पिछले कुछ दिनों से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर हलचल मची हुई है। कभी सपा में नंबर 2 की हैसियत रखने वाले आजम खान के समर्थक पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर उनकी अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव की आजम के साथ सीतापुर जेल में हुई मुलाकात के काफी चर्चे हुए थे। वहीं, बीते कांग्रेस के नेता अचार्य प्रमोद कृष्णम भी आजम से मिलने पहुंचे थे। अब कांग्रेस के एक नेता ने आजम को अपनी पार्टी का ‘हाथ’ थामने का न्योता…

Read More