Author: News Desk

देश के कुछ हिस्सों में ‘विरोध प्रदर्शन करने के चलते मकानों को ढहाए जाने’, अग्निवीरों के लिए अर्धसैनिक बलों में नौकरी में आरक्षण, दंगे और पुलिस की गोलीबारी जैसे मुद्दे सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसूत्र सत्र के दौरान उठाए जा सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संभावित प्रश्नों की सूची के मुताबिक कश्मीर घाटी में प्रवासियों और कश्मीरी पंडितों पर हमले, सूचना का अधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, 2021 की जनगणना की स्थिति और विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मामले जैसे मुद्दे भी सांसदों द्वारा उठाए जा सकते हैं। विरोध प्रदर्शनों के कारण मकानों को गिराए…

Read More

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने 1975 में लगाए गए इमरजेंसी के दौरान जेल में बंद किए गए राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया है। इस स्कीम को पिछली सरकार ने बंद कर दिया था। यह स्कीम 2018 में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने शुरू की थी लेकिन उद्धव ठाकरे की महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार ने 2020 में इसे रद्द कर दिया था। 1975 में लगी थी इमरजेंसी बता दें कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में जून 1975 में इमरजेंसी लगा दिया था। इसका विरोध करने पर कई कार्यकर्ताओं को जेल…

Read More

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने चीन के कुल 14 नागरिकों को हिरासत (Chinese Citizen Detained) में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 14 चीनी नागरिकों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नोएडा में कुछ चीनी नागरिक (Chinese Citizen in Noida) अवैध रूप से रह रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि इन सभी लोगों के वीजा का समय पूरा हो गया था, इसके बावजूद ये अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। ‘सभी लोगों का वीजा समाप्त हो गया…

Read More

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की जनता को बड़ी राहत दी है। महाराष्ट्र की जनता को बड़ी राहत पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम करने का फैसला किया। इसके बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए सस्ता हो जाएगा। एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम करने का निर्णय किया था। तब राज्य सरकार ने टैक्स नहीं घटाया था। आज हम पेट्रोल पर 5 रुपये डीजल पर 3 रुपये कम कर रहे हैं। पेट्रोल 5 रुपये डीजल 3 रुपये सस्ता होगा। इससे 6 हजार करोड़ का बोझ सरकारी तिजोरी पर…

Read More

राष्ट्रपति चुनाव के मतदान से पहले सियासी रंग गहराने लगा है, भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दल अपने विधायकों और सांसद को सहेजने में लगे हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए यह चुनाव परीक्षा की घड़ी है, क्योंकि कांग्रेस में भाजपा की सेंधमारी के आसार है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है। इससे पहले नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहा है, मतदान 18 जुलाई को होगा और मतगणना 21 जुलाई को। चुनाव में मुकाबला एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है। एमपी विधानसभा में…

Read More

गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश जारी है और नवसारी के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तड़के तापी और वडोदरा जिलों में फंसे 45 लोगों को निकाला। राज्य के कई हिस्सों में पिछले चार दिन से भारी बारिश जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के उत्तरी तथा दक्षिणी हिस्सों और सौराष्ट्र क्षेत्र सहित गुजरात में कई स्थानों पर आज भीषण बारिश होने का अनुमान जताया है। ‘स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर’ (एसईओसी) के…

Read More

हरियाणा के नारनौल जिले में एक कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नारनौल सिटी थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि हादसा आधी रात के बाद रघुनाथपुरा बाइपास के नजदीक हुआ। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई थी और हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।’ कुमार ने बताया कि मारे गए लोगों की उम्र 35 से 55 वर्ष के बीच थी। इससे…

Read More

आज गुरुपूर्णिमा है और इस दिन देश में हर कोई अपने गुरुओं को याद कर रहा है। लेकिन यूपी के उन्नाव जिले से गुरुओं की नैतिकता पर सवाल उठाता एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक सरकारी स्कूल की टीचर ने होमवर्क ना करने पर 5 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई की है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब घटना का वीडियो वायरल हो गया। ये पूरा मामला असोहा ब्लॉक के इस्लामनगर प्राथमिक विद्यालय का है। टीचर ने 5 साल की मासूम बच्ची की न केवल पिटाई की बल्कि उसे धमकाया कि वह…

Read More

Sri Lanka Crisis : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) देश छोड़कर फरार हो गए हैं। उनके मालदीव (Maldives) पहुंचने की खबर है। आज उनके इस्तीफे का औपचारिक ऐलान होना है। इस्तीफे का औपचारिक ऐलान करने से पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए। जानकारी के मुताबिक गोटाबाया एयरफोर्स के विमान से अपनी पत्नी और दो बॉडी गार्ड के साथ मालदीव के लिए रवाना हुए। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मालदीव के स्थानीय समय के अनुसार आधी रात 3 बजे गोटाबाया राजपक्षे का सैनिक विमान मालदीव की राजधानी माले में लैंड हो गया। जेल से बचने के…

Read More

यूपी में इन दिनों तबादलों को लेकर बवाल मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के बाद अब PWD में भी तबादलों की जांच होगी। सीएम योगी ने जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के तबादले के मामले में जांच के आदेश दिए थे। PWD में तबादलों की जांच APC मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में होगी। अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी को भी जांच कमेटी का सदस्य बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री की जानकारी के बिना डॉक्टरों के तबादले दरअसल डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक की जानकारी के बिना राज्य में डॉक्टरों के तबादले का…

Read More