Author: News Desk

Apple ने आज नया आईफोन पेश कर दिया है। कंपनी ने एक शानदार इवेंट में Apple iPhone 13, नया iPad, iPad Mini और Apple Watch 7 भी लॉन्च की कर्यक्रम की शुरुआत एप्पल के सीईओ टिम कुक ने एप्पल टीवी प्लस के साथ की। जिसके बाद उन्होने नया iPad और iPad मिनी पेश किया। इस सीरीज को दो साइज में पेश किया जाएगा जिसमेंiPhone 13 और iPhone 13 Mini शामिल होगा। इनमें OLED डिस्प्ले और सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया जाएगा। ये दोनों फोन्स ए15 बायोनिक चिप के साथ आएंगे। iPhone 13 में फोन में पावरफुल कैमरा सेटअप है, जो…

Read More

दिल्‍ली में पुलिस ने पाकिस्‍तान की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। स्‍पेशल सेल ने 6 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों में से दो ने पाकिस्‍तान में ट्रेनिंग ली है। आंतकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। आतंकियों की गिरफ्तारी यूपी, महाराष्ट्र और दिल्ली से हुई है। इस संबंध में दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल के सीपी नीरज ठाकुर ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों में से जीशान और ओसामा पाकिस्तान से इसी साल अप्रैल में ट्रेनिंग लेकर भारत आए थे। नीरज ठाकुर…

Read More

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। 38 वर्षीय ने 2019 में वनडे से संन्यास लेने से पहले अप्रैल 2011 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर क्रिकेट से विराम लेने के ऐलान किया। महान श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा, “पिछले 17 वर्षों में जो अनुभव मैंने प्राप्त किया है, उसकी अब मैदान में आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। लेकिन…

Read More

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh assembly Elections 2022) को लेकर पक्ष-विपक्ष में आरोपों को दौर जारी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) की ‘अब्बा जान’ वाली विवादास्पद टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी( Rahul Gandhi ) ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर योगी पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘जो नफरत करें, वो योगी कैसा। इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि ‘अगर अपराधियों और बदमाशों के साम्राज्य को कुचलने से नफरत है…

Read More

भारत बायोटेक के कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मंजूरी इसी महीने मिलने उम्मीद है। डब्ल्यूएचओ ने अब तक अमेरिका की प्रमुख दवा कंपनियों फाइजर-बायोएनटेक, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉडर्ना, चीन की साइनोफार्म और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा निर्मित वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूदी दी है। कोवैक्सीन उन छह वैक्सीन में शामिल है जिन्हें भारत के औषधि नियामक से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है और देशव्यापी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में कोविशील्ड और स्पूतनिक वी के साथ इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘इस महीने डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिलने की संभावना है।’’ केंद्र ने जुलाई में…

Read More

जापान के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से सोमवार को कहा कि वे छह दक्षिण एशियाई देशों में धार्मिक और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें क्योंकि ऐसे स्थानों पर हमला हो सकता है। मंत्रालय ने कहा कि उसे सूचना मिली है कि ऐसे स्थानों पर आत्मघाती हमला किया जा सकता है। इंडोनेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और म्यांमा जाने वाले जापानियों के लिए यह परामर्श जारी किया गया है। हालांकि, इन देशों ने इस परामर्श पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि उन्हें ऐसे किसी खतरे या जापान को यह सूचना कहां से मिली, इसकी जानकारी नहीं है। थाईलैंड…

Read More

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक 3 मंजिला इमारत के गिरने की वजह से 2 बच्चों की मौत हो गई, एक बच्चे की आयु 12 वर्ष तथा दूसरे की 7 वर्ष थी। इमारत गिरने की वजह से दोनों बच्चे उसमें दब गए थे और बुरी तरह से घायल हो गए थे, उन्हें उपचार के लिए पास के हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी इलाके की जिस 3 मंजिला इमारत के…

Read More

अफगानिस्तान के उप प्रधानमंत्री मुल्ला बरादर का एक ऑडियो संदेश सामने आया है जिसमें मुल्ला बरादर ने कहा है कि वह जिंदा है और घायल भी नहीं हुआ था। तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने अपने ट्विटर हेंडल से यह ऑडियो जारी किया है। इस तरह की खबरें आ रही थी कि तालिबान के अलग अलग गुटों के संघर्ष में मुल्ला बरादर या तो मारा गया है या फिर घायल है। सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों के बाद ही तालिबान की तरफ से यह ऑडियो जारी किया गया है। हालांकि मुल्ला बरादर को लेकर अभी भी शक जताया जा…

Read More

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी मौजूदा आंदोलन का नेतृत्व करने वाले किसान नेताओं पर बरसते हुये हरियाणा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने सोमवार को कहा कि यह आंदोलन ‘‘अब पूरी तरह राजनीतिक’’ है और किसानों के कल्याण से इसका कोई लेना देना नहीं है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘जन सेवा के दो दशक’’ पूरा होने के मौके पर भाजपा की ओर से 20 दिन के ‘सेवा एवं समर्पण’ अभियान की जानकारी देने के लिये संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे । इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस अभियान की विस्तृत जानकारी…

Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फर्नांडिस 80 साल के थे। फर्नांडिस के परिवार में उनकी पत्नी और दो संतान हैं। अपने घर पर योगाभ्यास करते समय गिर जाने के बाद जुलाई में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मस्तिष्क में बने खून का थक्का हटाने के लिए उनकी सर्जरी भी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया। मोदी ने कहा, ‘‘राज्यसभा सदस्य ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और…

Read More