पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही कलह के पहले राउंड में सिद्धू की जीत हुई। मुख्यमंत्री चन्नी को सिद्धू के आगे झुकना पड़ा और एडवोकेट जनरल के पद से एपीएस दयोल का त्यागपत्र स्वीकार करना पड़ा है। सिद्धू के दबाव की वजह से पिछले हफ्ते ही एपीएस दयोल ने एडवोकेट जनरल के पद से त्यागपत्र दिया था लेकिन उस समय मुख्यमंत्री ने त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया था। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने खुद घोषणा की है कि उन्होंने एपीएस दयोल का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एक साझा प्रेस वार्ता में यह घोषणा की है।
पंजाब: सिद्धू के आगे मुख्यमंत्री चन्नी ने मानी ‘हार’, स्वीकार किया AG एपीएस दयोल का इस्तीफा
Updated:1 Min Read
Related Posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments